मांडू उत्सव | मांडू महोत्सव | मांडू महोत्सव in Hindi

मांडू उत्सव

मध्य प्रदेश के धार जिले में ऐतिहासिक नगरी मांडू में मांडू उत्सव 21 से 29 दिसम्बर, 2019 तक मनाया गया।
इसका आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा किया गया।


मांडू उत्सव | मांडू महोत्सव | मांडू महोत्सव in Hindi | infonewshunts.blogspot.com,


मांडू उत्सव


  • मांडू महोत्सव का पहला संस्करण मांडू, मध्य प्रदेश में सम्पन्न हुआ।  
  • यह आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • इस उत्सव में शहर की संस्कृति का, मांडू उत्सव आगंतुकों को कला, कार्यशालाओं, कला प्रतिष्ठानों, प्रकृति, ट्रेल्स, सैर, भोजन, वास्तुकला और संगीत का एक उदार मिश्रण प्रदान किया गया।
  • यह उत्सव "खोजने में खो जाओ" के विचार पर आधारित था।
  • मांडू को यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट में शामिल करने का प्रयास भी इस कार्यक्रम में किया गया।
  • मांडू की इमली देशभर में प्रसिद्ध है, इस आयोजन के लिए खुरसानी इमली के पेड़ को विशेष रूप से सजाया गया।
  • मांडू की कारवाँ सराय में लगायी गयी कला प्रदर्शनी में लकड़ी के टुकडों से शेर की कलाकृति बनाई गई।
  • इसके साथ ही खाकरे के पेड़ के पत्तों से भी कलाकृति और घास व अन्य वस्तुएँ बनाई गईं।
मांडू के बारे में -
  • मांडू मध्य प्रदेश का एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जो रानी रूपमती और बादशाह बाज बहादुर के अमर प्रेम का साक्षी है।
  • यहाँ के खंडहर व इमारतें हमें इतिहास के उस झरोखे के दर्शन कराते हैं, जिसमें हम मांडू के शासकों की विशाल समृद्ध विरासत व शानोशौकत से रूबरू होते हैं।
  • मांडू को 'मांडवगढ़ जैन तीर्थ' के नाम से भी जाना जाता है।
  • यहाँ भगवान सुपार्श्वनाथ की पद्मासन मुद्रा में विराजित श्वेतवर्णी सुन्दर प्राचीन प्रतिमा है।
  • इस प्रतिमा की स्थापना सन् 1472 में की गई थी।
  • मांडवगढ़ में कई अन्य पुराने ऐतिहासिक महत्व के जैन मंदिर भी हैं, जिसके कारण यह जैन धर्मावलम्बियों के लिए एक तीर्थस्थान है।





----------------------------------------------

Comments