जैविक अपक्षय,उद्यान नगर क्या है?

जैविक अपक्षय (Biological Organic
Weathering) क्या है?

यह पौधों और प्राणियों द्वारा होने वाला भूक्षरण या अपक्षय है पौधों द्वारा यान्त्रिक एवं रसायनिक दोनों रूपों में अपक्षय होता है।
यान्त्रिक अपक्षय भूमि में पौधों की जड़ों के प्रवेश करने तथा उनके फैलने से शैलों में उत्पन्न तनाव के कारण शैल विघटन के रूप में होता है।

पौधों से उत्पन्न जैव एसिड तथा ह्यूमी एसिड द्वारा रासायनिक अपक्षय होता है।
पृथ्वी की ऊपरी सतह में मिट्टी में रहने वाले अनेक जीव-जन्तु शैलों को कमजोर करने, उनके विघटन तथा टूटने में सहायक होते हैं।

इसी प्रकार भूतल पर रहने वाले पशु एवं जीव-जन्तु मिट्टी को खोदकर उसे ढीली और कमजोर बना देते हैं जिससे शैलों का विघटन सुगम हो जाता है।
मानव स्वयं ही इस अपक्षय का एक सशक्त कारक है।

उद्यान नगर (Garden City) क्या है ?

यह एक प्रकार का नियोजित नगर है, जिसके बसाव में औद्योगिक सुविधाओं को सम्मिलित करने के साथ-साथ उपयुक्त आवासीय स्वरूप पर पूरा ध्यान दिया जाता है।

इसमें विभिन्न नगरीय सुविधाओं की पूर्ण व्यवस्था होती है।
इसमें पर्याप्त खुली हुई भूमि, पार्क आदि होते हैं और स्थान-स्थान पर पेड़-पौधे लगे होते हैं ,तथा निर्मित क्षेत्र प्रायः हरित पेटी (Green belt) से घिरा होता है।
इब्नेजर (Ebenezer) होवार्ड द्वारा प्रस्तावित (1898) प्रथम उद्यान नगर लेपवर्क ब्रिटेन में 1903 में निर्मित हुआ।
दूसरा उद्यान नगर वेलवीन ब्रिटेन में ही 1919 में बनाया गया।
इसके पश्चात् विश्व के अन्य नगरों के विन्यास (Layout) में उद्यान नगर के विचार को सम्मिलित किया गया।

Comments