सूरज की सबसे नजदीकी तस्वीरें, दिखाई दीं अनगिनत आग की लपटें | sun spoted 2020

सूरज की सबसे नजदीकी तस्वीरें, दिखाई दीं अनगिनत आग की लपटें

सूरज की सबसे नजदीकी तस्वीरें, दिखाई दीं अनगिनत आग की लपटें | sun spoted 2020

कोविड-19 क्या है ?

हमारा सूर्य हमेशा से ही रहस्य और आकर्षण का केंद्र रहा है। 
पृथ्वी से दूरी और भयंकर तापमान की वजह से भले ही मनुष्य वहाँ तक नहीं पहुंचा, लेकिन NASA के ऑर्बिटर की मदद से इसकी सबसे नजदीकी तस्वीर सामने आई है। 
तस्वीर में हर जगह पर अनगिनत आग जलती दिख रही हैं।

यह ऑर्बिटर नासा ने फरवरी में लॉन्च किया था। इस सोलर ऑर्बिटर को केप केनवेरल से रवाना किया गया था। 

जब उसने ये बेशकीमती तस्वीरें खींची तो वह पृथ्वी और सूर्य के बीच की लगभग आधी दूरी पर था।

इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हर जगह पर छोटी-छोटी अनगिनत आग की लपटें उठ रही हैं।

सूरज की सबसे नजदीकी तस्वीरें, दिखाई दीं अनगिनत आग की लपटें | sun spoted 2020

अंतरिक्ष वैज्ञानिक और इस प्रोजेक्ट के मुख्य सदस्य डेनियल मुलर ने इन लपटों का नाम 'कैंपफायर’ दिया है।

10 फरवरी को इस ऑर्बिटर को लॉन्च किया गया था जिसमें 10 यंत्र और 27 टेलिस्कोप लगे हैं। 
ऑर्बिटर ने ये तस्वीरें सूरज से लगभग 7 करोड़ 70 लाख किमी की दूरी से ली हैं। 

यह ऑर्बिटर सूर्य के 4 करोड़ 20 लाख किमी नजदीक तक जाएगा।


Comments