सक्षम अभियान क्या है ?


'सक्षम' अभियान 2020






कालीबंगा क्या है ?


पेटोलियम और प्राकतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में पेट्रोलियम संरक्षण अनसधान संघ (पीसीआरए) के एक महीने तक चलने वाले व्यापक वार्षिक ईधन संरक्षण अभियान 'सक्षम का शुभारम्भ 16 जनवरी, 2020 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. एम. कुट्टी द्वारा किया गया।


वर्ष 2020 के मध्य तक भारत वैश्विक ऊर्जा माँग में 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दुनिया का सबसे बड़ा विकसित बाजार होगा।

देश की कच्चे तेल की 83 प्रतिशत आवश्यकता आयात के माध्यम से पूरी होती है।
ऐसे में ईंधन संरक्षण के सघन प्रयास आयात के बोझ को कम करने में मदद कर सकते हैं।

सक्षम-2020 के दौरान, पीसीआरए द्वारा विभिन्न तरह के सम्पर्क कार्यक्रम और गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के कुशल मार्गदर्शन में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस कम्पनियाँ विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रही हैं।

इनमें सक्षम साइकिल डे', 'साइक्लोथॉन', वाणिज्यिक वाहन चालकों के लिए कार्यशालाएँ, गृहणियों के लिए खाना पकाने के दौरान इंधन की बचत के तौर-तरीके अपनाने पर संगोष्ठी तथा रेडियो, टीवी, डिजिटल सिनेमा आदि के माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाना शामिल है।

पीसीआरए ईंधन का उपयोग करने वालों तक ईंधन बचत का संदेश पहुँचाने के लिए जैसे फेसबुक, ट्विटर और MyGov जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहा है।

सक्षम अभियान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत पीसीआरए और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों का प्रमुख कार्यक्रम है।

जिसका उद्देश्य देश में ईंधन बचत के संदेश को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।

Comments