हम्पी क्या है ?

हम्पी

infonewshunts.blogspot.com,हम्पी क्या है ?
हम्पी
हम्पी, कर्नाटक की तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है।
ये प्राचीन गौरवशाली साम्राज्य विजयनगर का अवशेष है। हम्पी में विजयनगर साम्राज्य के तमाम अवशेष मौजूद हैं। इसीलिए इतिहास एवं पुरातत्व के लिहाज से हम्पी एक अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है।



1336 से 1565 ई. तक हम्पी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था।

हम्पी के भग्नावशेष 1800 ई. में एक अभियन्ता तथा पुराविद् कर्नल कॉलिन मैकेन्जी द्वारा प्रकाश में लाए गए थे।

मैकेन्जी, जो ईस्ट इण्डिया कम्पनी में कार्यरत थे, ने इस स्थान का पहला सर्वेक्षण मानचित्र तैयार किया।

मैकेन्जी द्वारा हासिल शुरूआती जानकारियाँ विरूपाक्ष मंदिर तथा पम्पादेवी के पूजास्थल के पुरोहितों की स्मृतियों पर आधारित थीं।

विरूपाक्ष मंदिर की स्थापना 7वीं सदी में की गई थी।

हम्पी की सबसे मशहूर जगह 'पत्थर का बना एक बड़ासा मन्दिर है, जो दिखने में एक रथ की तरह लगता है।

यह मंदिर विष्णु भगवान के वाहन गरुड़ को समर्पित है।

हम्पी को प्राचीनकाल में कई नामों से जाना जाता था, जैसे-पम्पा क्षेत्र, भास्कर क्षेत्र, हम्पे, किष्किंधा क्षेत्र आदि।

हम्पी अपनी वास्तुकला के लिए काफी मशहूर है।

हम्पी को एशिया में सबसे बड़ा खुले स्मारकों वाला गुम हुआ शहर माना जाता है।

यहाँ विरूपाक्ष मंदिर के अलावा लक्ष्मी, नरसिम्हा, शिवलिंग और विट्ठल मन्दिर भी हैं।

हम्पी के मंदिरों को उनकी बड़ी विभाओं, फूलदार सजावट, स्पष्ट और कोमल पच्चीकारी, विशाल खम्भों, भव्य मण्डपों और मूर्तिकला तथा पारम्परिक चित्र निरूपण के लिए जाना जाता है, जिसमें रामायण और महाभारत के विषय शामिल हैं।

Comments